फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में खाना खाते समय धोखे से उड़ाया 50 लाख 40 हजार का बैग

Thu, 15 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक दंपत्ति का अंबाला रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास ढाबे से खाना खाते समय चार युवकों द्वारा धोखे से 50 लाख 40 हजार रुपयों से भरा बैग उड़ाने का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर नकदी दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन पिहोवा निवासी विकास मित्तल ने बताया कि वह दिल्ली में बतौर आयकर अधिवक्ता कार्यरत हैं। उसे दिल्ली में फ्लैट खरीदना था। जिसके लिए अपने पास रखे 20 लाख 40 लाख, अपने पिता से 25 लाख और 5 लाख रुपये अपनी बहन शीतल कंसल से लेकर दिल्ली चला गया। वहां जाकर पता चला कि जो फ्लैट उसे खरीदना था, वह बिक चुका है। वह अपने बैग में 50 लाख 40 हजार रुपये की राशि लेकर पत्नी अंशुल सहित वापस आ गया।

21 नवंबर को वापस आते समय वे कैथल में अपने जीजा प्रदीप से मिलने के लिए उनके घर आ गए। जहां उसके जीजा के घर कैथल निवासी साहिल बंसल भी मिला। वह अपनी पत्नी व जीजा सहित साहिल के कहने पर अंबाला रोड पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित होटल में खाना खाने चले गए। जहां साहिल के जानकार 4 युवक और आ गए। जिनमें से एक युवक को साहिल सोनू कहकर बुला रहा था। खाना खाने के बाद जब वह अपनी पत्नी के साथ हाथ धोकर वापस आया तो उनकी कार खुली हुई मिली और कार से रुपयों से भरा बैग युवकों समेत लापता मिला। पूछने पर साहिल ने बताया कि सोनू को वह जानता है। वह उसके रुपये दिलवा देगा। उसे शक है कि साहिल भी उक्त चारों युवकों के साथ मिला हुआ है। इसलिए साहिल सहित चार अन्य युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर उसकी नकदी दिलवाई जाए।
विज्ञापन


पुलिस ने साहिल, सोनू व तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई मुखत्यार सिंह ने बताया कि पुलिस ने साहिल, सोनू व तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें