फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख ठगे

Fri, 12 Jun 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में फर्जी रजिस्ट्री बनवाकर प्लॉट हड़पने व नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चीका पुलिस को दी शिकायत में गांव माजरी निवासी गुरमुख ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले चीका निवासी गुरविन्द्र सिंह, पटियाला निवासी सुखविन्द्र सिंह आहुजा, चीका निवासी बलराज सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला में वेल्डर के पद पर नौकरी लगवाने के लिए तीन लाख रुपये लिए थे।

उसने बताया कि तीनों ने उसके साथ धोखे से पैसे हड़पे हैं। जब पैसे वापस मांगे तो देने से इंकार कर दिया है। जांच अधिकारी कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव जुलानी खेड़ा निवासी विजेन्द्र ने बताया कि काफी समय पहले उसने जनकपुरी कॉलोनी में प्लॉट खरीदा था। वैष्णो कॉलोनी निवासी कली राम व उसकी पत्नी रोशनी ने धोखे से नकली रजिस्ट्री बनवाकर प्लॉट अपने नाम करवा लिया।

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जांच में प्लॉट के नकली रजिस्ट्री बनवाने के नाम पर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें