फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए रूपरेखा जरूरी : पठानिया

Mon, 15 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भाजपा गुहला मंडल विस्तार कार्यकारिणी की एक बैठक महावीर दल धर्मशाला चीका में हुई। इसमें घुमंतू जाति विकास बोर्ड हरियाणा के उपाध्यक्ष जसवंत पठानिया ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि त्रिदेव में शामिल पालक, बूथ अध्यक्ष व बीएलओ 2 हर एक बूथ को चिह्नित कर उसकी समीक्षा करे और उसे मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए पहले एक रूपरेखा बनाना जरूरी है।

पठानियां ने बताया कि 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में ओबीसी मोर्चा की एक प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को देश के गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे महेंद्रगढ़ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गृहमंत्री के विचार सुने।
विज्ञापन


इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जिस भी राजनैतिक दल का बूथ मजबूत होगा उसकी जीत निश्चित है।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लीला गर्ग ने की। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल जिंदल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगे राम जिंदल, ईश्वर अत्रि, सलिंद्र बाल्मीकि, ओमता राम वाल्मीकि, बलकार जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें