फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल के बाहर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना तितरम क्षेत्र के गांव शेरगढ़ स्थित स्कूल के बाहर एक युवक पर चाकू से वार कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसआई जोगिंदर की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी की पहचान बलराज नगर, कैथल निवासी प्रिंस उर्फ साहिल के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि 19 दिसंबर की शाम करीब चार बजे गांव शेरगढ़ स्कूल के बाहर कई युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 16 वर्षीय अंकित, निवासी कैथल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना तितरम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई गई।

घायल अंकित को तुरंत सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ में उसका इलाज चला। घायल के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें एक-एक कर गिरफ्तार किया। इस मामले में पहले ही आजाद, बंटी और पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गौरतलब है कि हमले के मामले पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी युवकों ने प्रारंभिक पूछताछ में कबूल किया था कि आरोपी युवकों में से एक की बहन को छात्र अंकित तंग कर रहा था। इसी रंजिश में उन्होंने यह हमला किया। हमला
विज्ञापन


करने वाले कोई भी स्कूल में पढ़ने वाला नहीं था।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी प्रिंस उर्फ साहिल भी इस वारदात में सक्रिय रूप से शामिल था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें