फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला की हत्या में चौथा आरोपी काबू

Tue, 28 Jan 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत क्षेत्र में गत 17 जनवरी को एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव कोथ कलां जिला हिसार निवासी आरोपी वीरेंद्र उर्फ बींद्र के रूप में हुई है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एसआई धर्म सिंह की टीम ने जांच करते हुए उसे दबोचा। न्यायालय में पेश कर उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए 29 जनवरी तक रिमांड पर लिया है।

गौरतलब है कि गत 17 जनवरी को कलायत में मटौर रोड पर एक युवती का शव मिला था। दौड़ लगा रहे युवाओं ने जब शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा और जांच शुरू की। शव कुत्तों ने नोच रखा था। इस संबंध में साथ लगते खेतों के मालिक कलायत निवासी जोगी राम की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने आरोपी उचाना जिला जींद निवासी राजेश कुमार, गांव धरौदी जिला जींद निवासी कर्मबीर व गांव समैण हाल बरवाला निवासी संदीप को गिरफ्तार करके न्यायालय से 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर ले रखा है। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि मृतक महिला राजेश वासी उचाना की पत्नी बनिता थी। हत्या करने के लिए राजेश वासी उचाना व उसके रिश्तेदार दलबीर उर्फ पप्पू वासी अलीपुरा के माध्यम हत्या की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या करने के लिए बनिता को शराब पिलाकर मौका पर ब्रेजा गाडी में लाया गया था। उस वक्त उसके साथ राजेश का एक अन्य रिश्तेदार संदीप वासी समैण भी था। आरोपियों ने मृतक महिला को शराब के नशे में धुत करके बातों में लगाकर सड़क पर लेटा दिया और उसके बाद उस पर से योजना अनुसार ट्रक चढ़ा दिया था ताकि बनिता की पहचान ना हो सके। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र उपरोक्त वारदात में आरोपियों के साथ था और घटना के समय विरेंद्र उपरोक्त ट्रक चला रहा था। आरोपी वीरेंद्र को पूछताछ के लिए अदालत से 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें