फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट से व्यक्ति की मौत के मामले में चौथा आरोपी काबू

Sun, 02 Jul 2023 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पाडला गांव में हुए लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पाडला निवासी संजय उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पाडला गांव के रहने वाले महेंद्र की शिकायत के अनुसार उसका भाई राज सिंह 19 जून को शाम अपने घर से बीरबल के पास गुहणा मोड़ पर मिलने गया था। उसी रात 11 बजे हमारे घर पाडला निवासी घनश्याम ने उसे बताया कि उसका भाई राज सिंह शराब पीकर सड़क पर पड़ा है। वे उसे उठा कर घर ले आए। सारी रात उसके भाई को कोई होश नहीं आया।
सुबह के समय लगभग चार बजे उसके भाई को खून की उल्टियां लगी। इस पर वे उसे अस्पताल ले गए। उन्होंने अपने तौर पर पता किया तो जानकारी मिली कि उस रात नौ बजे गांव के ही सजींव, राजेंद्र व विजय ने उसे भाई के साथ झगड़ा करके जान से मारने की नीयत से किसी सख्त चीज से उ सिर में चोट मारी है। जब राज सिंह को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे तो रास्ते में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस बारे मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए आगामी जांच की गई। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से खुलासा हुआ था कि आरोपी संजय भी इस वारदात में शामिल था। इस पर पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें