फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए में 50 प्रतिशत अंक नहीं होने पर चार शिक्षकों को किया रिवर्ट

विज्ञापन
Four teachers were reversed for not having 50 percent marks in BA - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा जिले के चार स्कूलों में तैनात किए गए अध्यापकों को रिवर्ट किया गया है, कारण बताया गया कि इन अध्यापकों के बीए में 50 प्रतिशत से कम अंक थे, इसलिए ये पदोन्नत नहीं हो सकते। इन अध्यापकों को वर्ष 2015-16 में अध्यापकों के पदों से पदोन्नत कर विभिन्न स्कूलों में मुख्य अध्यापक बनाया गया था ।
विज्ञापन

अब विभाग द्वारा फिर से चारों को पहले वाले पदों पर ही रिवर्ट कर दिया गया है। इन अध्यापकों में से उस दौरान दो को राजकीय उच्च विद्यालयों में तैनात किया गया। एक कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में और एक को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पदोन्नत किया गया। अब फिर विभाग ने इन्हें पहले वाले पद ही दे दिए हैं।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यापकों को अनुभव और बीए में 50 प्रतिशत अंक होने पर पदोन्नत करने का प्रावधान है। जिस समय इन अध्यापकों को पदोन्नत कर मुख्य अध्यापकों के पद दिए गए थे, उस समय 50 प्रतिशत अंक वाले अध्यापकों की सीटें पूरी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग ने 50 प्रतिशत से थोड़े-बहुत कम अंक वालों को उक्त पद दे दिए गए थे। अब जैसे ही शिक्षक निर्धारित अंकों से बीए करने वाले मिले तो इन्हें रिवर्ट कर फिर से वही पद दे दिए गए, जिन पर वे पहले थे।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि विभाग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर अध्यापकों को रिवर्ट किया गया है। इनमें से एक शिक्षक गांव सौथा के स्कूल में तैनात है। गांव देवबन और दयौरा के उच्च विद्यालयों से दो अध्यापकों को और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय से एक अध्यापक को रिवर्ट कर दिया गया है। अब ये अध्यापक पहले वाली सीटों पर रहकर शिक्षण को कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें