संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सत्र 2023-24 के लिए 14 आयु वर्ग में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसमें दिशांत, वत्सल, प्रतीक नैन व कबीर शामिल है।
इसकी चयन प्रक्रिया में सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इंडस पब्लिक स्कूल कैथल में आयोजित ट्रायल में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आए चयनकर्ताओं ने सभी मानदंडों पर खरा उतरने वाले खिलाड़ियों का चयन किया। नवंबर माह में आयोजित होने वाली हरियाणा स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भी ये खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या अंजू गंभीर ने सभी प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर अभ्यास करें तो निश्चय ही अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।