फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार खिलाड़ियों को मिलेगा बी-ग्रेड

Fri, 12 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला खेल विभाग ने पांच खेलों के 20 खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी किए हैं। इनमें से चार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं जिन्हें बी-ग्रेड प्रमाणपत्र मिलेगा। इन खिलाड़ियों की फाइलें मुख्यालय भेज दी गई हैं, क्योंकि बी-ग्रेड प्रमाणपत्र मुख्यालय स्तर से जारी किए जाते हैं।
बी-ग्रेड प्रमाणपत्र पाने वाले खिलाड़ियों में जूडो की सिमरन, बॉक्सिंग की जन्नत, पायल और मनीषा शामिल हैं। इनके अलावा कबड्डी खिलाड़ी संजय को राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर सी-ग्रेड प्रमाणपत्र मिला है।
विज्ञापन


अन्य 19 खिलाड़ियों को डी-ग्रेड प्रमाणपत्र जारी हुए हैं, जिनमें कबड्डी के 8, बॉक्सिंग के 4, ताइक्वांडो के 4, ड्रैगन बोट के 2 और क्रिकेट के 1 खिलाड़ी शामिल हैं।

जिला खेल अधिकारी राजरानी के नेतृत्व में जूडो कोच जोगिंदर, डीलिंग असिस्टेंट नरेश देवी और कर्मचारी संजय की टीम विभागीय प्रक्रिया के लिए अंबाला पहुंची थी। यह प्रमाणपत्र डिप्टी डायरेक्टर कविता देवी द्वारा जारी किए गए।

विभाग की टीम खिलाड़ियों को अंबाला बुलाकर साक्षात्कार व दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के बाद ही प्रमाणपत्र जारी करती है। टीम 31 आवेदनों की फाइलें लेकर गई थी, जिनमें से 20 खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र जारी किए गए। चार खिलाड़ी गैरहाज़िर रहे, जिनकी फाइलें मुख्यालय भेज दी गई हैं।

जिला खेल विभाग के अनुसार विभिन्न खेलों के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र के लिए अब तक करीब 50 खिलाड़ी आवेदन कर चुके हैं, जिनमें से 31 आवेदनों की जांच पूरी हो चुकी है। संबंधित खेल संगठनों से भी वेरिफिकेशन करवाया जाता है।
विज्ञापन




इन प्रमाणपत्रों से मिलता है सरकारी नौकरी में लाभ

ग्रेडेशन प्रमाणपत्र खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

सरकारी नौकरियों में खेल कोटा के तहत आवेदन करने के लिए यह प्रमाणपत्र अनिवार्य होता है।

बी-ग्रेड पाने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जरूरी।

सी-ग्रेड के लिए सीनियर नेशनल स्तर पर पदक अनिवार्य।

डी-ग्रेड प्रमाणपत्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी, स्कूल नेशनल में मेडल या खेल महाकुंभ स्टेट मेडल पर आधारित।

कॉलेज/विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश पाने के लिए भी यह प्रमाणपत्र आवश्यक है।



वर्जन



जिले भर के 20 खिलाड़ियों की ग्रेडशन प्रणाम पत्र जारी किए है। इनमें पांच खेलों के खिलाड़ी शामिल थे। विभाग का प्रयास है कि कागजी प्रकिया पूरी होने के बाद जल्द से जल्द खिलाड़ियों को पत्र दिया जाए। जिससे यह अन्य काम आ सके ।



जिला खेल अधिकारी राजरानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें