कैथल। जाट महाविद्यालय कैथल में नए सत्र में चार पीजी व पांच नए यूजी कोर्स की शुरूआत की जाएगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से इन कोर्सों के लिए अनुमति मिल गई है। ये जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजकला सिहाग पूनिया ने दी है।
प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 2024-25 में नए सत्र से तीन पीजी कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। इसमें एमएससी ज्योग्राफी, एमए इंग्लिश, एमए योगा, पीजीडीसीए कंप्यूटर साइंस शामिल है। इसके अलावा बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट, बीएमसी बैचलर ऑफ़ मास कम्यूनिकेशन, बीबीसीए ऑनर्स कोर्स के संबंध में विश्वविद्यालय एवं डीजीएचई की तरफ से सभी औपचारिकता है पूरी हो चुकी हैं और विश्वविद्यालय की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। कॉलेज में नए कोर्सों शुरू होने से विद्यार्थियों में खुशी है। कॉलेज के प्रशासक चंद्रशेखर सहारन ने इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजकला सिहाग एवं जाट कॉलेज की पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर पूर्व डीईओ शमशेर सिंह सिरोही, सूरज सहारन, रिटायर्ड एक्सईएन रामपाल आदि मौजूद थे।