फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जाट कॉलेज में चार पीजी पांच नए यूजी कोर्स मिलेंगे

Wed, 22 May 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट महाविद्यालय में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। जाट कॉलेज में नए सत्र 2024-25 के चार पीजी कोर्स एवं पांच नए यूजी कोर्स की शुरुआत होने जा रही है। इससे जिले के हजारों युवाओं का फायदा होगा। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजकला सिहाग पूनिया ने दी।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2024-25 नए सत्र में तीन पीजी कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। एमएससी ज्योग्राफी, एमए इंग्लिश, एमए योगा, पीजीडीसीए कंप्यूटर साइंस, यूजी कोर्स में पांच नई कोर्स की शुरुआत बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट, बीएएमसी (बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन), बीसीए ऑनर्स सभी कोर्सों की विश्वविद्यालय एवं डीजीएचई की तरफ से औपचारिकता पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. राजकला सिहाग पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय एवं डीजीएचई की तरफ से मंजूरी स्वीकृत हो चुकी है। अब इन कोर्सों में रुचि रखने वाले विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला लेकर कोर्स पूरा कर सकेेंगे। प्रथम वर्ष सके लिए महाविद्यालय में लगभग तीन हजार सीटें हो गई हैं। कॉलेज में दाखिले के लिए बच्चे बहुत उत्साहित हैं।

उन्होंने बताया कि नए कोर्स शुरू होने से पूरे कैथल क्षेत्र में खुशी के लहर दौड़ रही है। जाट हाई स्कूल जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कुशल प्रशासक चंद्रशेखर सहाराण ने कहा कि जो सपना दीनबंधु सर छोटू राम ने देखा था, शिक्षा के क्षेत्र में मुझे नए कोर्सों के आगमन पर वह सपना पूरा होता नजर आ रहा है। मुझे जाट समाज ने शिक्षा के विकास के उद्देश्य से प्रशासक पद का कार्य भर की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने कहा कि मैं इस उत्तरदायित्व को पूरी जिम्मेवारी, कर्मठता, ईमानदारी से निरंतर कार्यरत एवं वचनबद्धता के साथ निभाऊंगा।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में जाट महाविद्यालय कैथल का है प्रमुख संस्थान

जाट हाई स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में जाट महाविद्यालय कैथल निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रिम स्थान पर है। इस सत्र से चार पीजी कोर्स एवं पांच नए यूजी कोर्स की शुरुआत होने जा रही है। जिले के बच्चों को इसका फायदा होगा। जाट हाई स्कूल सोसायटी के कुशल प्रशासक चंद्रशेखर सहारण के दिशा निर्देश में जाट महाविद्यालय की टीम कार्य कर रही है।

-डॉ. राजकला सिहाग पूनिया, प्राचार्य, जाट महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें