फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसों में दो किशाेरों सहित चार की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। होली पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो किशोरों सहित चार लोगों की मौत हो गई। रोहेड़ा माजरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने गलत दिशा से आकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दयोहरा में होली मनाने गए बाइक सवार दो किशोरों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों किशोरों की जान चली गई।

उधर, पाई गांव में सड़क हादसे में बिहार निवासी 45 वर्षीय प्रवासी मजदूर रविंद्र की मौत हुई। वहीं, भानपुरा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में 42 वर्षीय राधेश्याम की मौत हो गई। इसके अलावा लड़ाई-झगड़ों के चार मामले में 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कैथल सदर थाने में दी गई शिकायत में क्योड़क निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके दो लड़कों में अनिकेत और देवांशु अपने दोस्त अमरेंद्र के साथ शुक्रवार दोपहर के समय दयोहरा गांव में होली खेलने गए थे।

दोपहर अपराह्न साढ़े तीन बजे वे अपनी बुलेट पर निजी काम से दयोहरा जा रहा था। जब वह क्योड़क-जसवंती रोड से दयोहरा की तरफ रणबीर के खेत के पास पहुचा तो उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ वहां मिला। वब बुलेट साइड में खड़ी कर लघु शंका के लिए गया तभी देखा कि एक पिकअप चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से लेकर आया और तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में अमरेंद्र व देवांशु की मौके पर मौत हो गई। उसके बेटे अनिकेत को भी काफी चोटें आई हैं। सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पिकअप गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैथल सदर थाने में दी गई शिकायत में गुहणा निवासी कृष्ण चंद ने बताया वह कैथल में एक हलवाई की दुकान चलाता है। वे चार भाई थे और तीन बहनें है। उसका मंझला 46 वर्षीय भाई राधेश्याम ठेकेदार अंशुल गोयल ठेकेदार के पास सुपरवाइजर की नौकरी करता था।

राधेश्याम का एक आठ साल का बेटा शिवांशु व छह साल की बेटी दिव्या है। शुक्रवार वह बाइक से अपने घर से अपनी ड्यूटी पर कैथल गया था। वह अपनी बाइक पर अपने निजी कार्य के लिए कैथल आया था। अपराह्न करीब पौने तीन बजे अपना कार्य समाप्त करके व और उसका भाई अपनी ड्यूटी करके वापस अपने गांव के लिए चले थे। वह और उसका भाई फ्रांसवाला व भानपुरा से होते हुए गुहणा गांव में जा रहे थे।

उसका भाई राधेश्याम अपनी बाइक से उससे आगे-आगे चल रहा था। भानपुरा से उनके गुहणा जाने वाली सड़क पर जब वह गांव निवासी विक्रम के खेतों के पास पहुंचा तो सामने से एक अज्ञात गाड़ी चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भाई व उसकी बाइक सडक किनारे खद्दानों में गिर गई। इस बीच गाड़ी चालक भाग गया। उसके भाई राधेश्याम को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजौंद थाने में दी गई शिकायत में जींद के रमना पट्टी गांव छातर निवासी अंकुश ने बताया कि वह 14 मार्च को अपने गांव छातर में था। उसे फोन से सूचना मिली कि गांव छातर निवासी उसके भाई अनिल को सड़क दुघर्टना में चोट लगी है।
विज्ञापन


इस सूचना पर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचा, उसे वहां पता चला कि उसका भाई अनिल किसी काम से अपनी बाइक से भाना गांव गया था। जब उसका भाई भाणा से वापस गांव छातर आ रहा था तो रोहेड़ा माजरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे साइड से टक्कर मारी।

इससे उसके भाई की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इस दुर्घटना में उसके भाई के सिर पर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने

बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें