फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के चार केस सामने आए व पांच मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब जिला में कोरोना संक्रमण के 50 केस एक्टिव हैं, जिनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 14 हजार 439 कोरोना के मरीजों में से 14 हजार 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले मेें अब तक 18 लाख आठ हजार 195 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से नौ लाख 15 हजार 166 व्यक्तियों को पहली डोज, आठ लाख 47 हजार 634 व्यक्तियों को दूसरी डोज व 45 हजार 395 व्यक्तियों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को 2361 व्यक्तियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें