फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नहर में बहता मिला चार माह का भ्रूण, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद/कैथल। सौंगल से गुजर रही नहर में चार माह का भ्रूण बहता हुआ मिला। नहर में नहाने के लिए गए युवाओं ने जैसे ही भ्रूण को देखा तो उसे बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण काे पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ राजौंद थाना में केस दर्ज कर लिया है।

प्राथमिक जांच में पाया गया कि भ्रूण को तीन-चार दिन पहले ही नहर में फेंका गया है। भ्रूण का कुछ हिस्सा गला हुआ पाया गया। राजौंद थाना में दी गई शिकायत में सौंगल गांव निवासी पवन कुमार में बताया कि 11 मई को कुछ युवक राजौंद क्षेत्र के सौंगल और भाना के बीच पड़ने वाली नहर में नहाने के लिए गए हुए थे। शाम के समय उन्हें नहर में भ्रूण दिखाई दिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा है। भ्रूण को किसी अज्ञात महिला या पुरुष ने नहर में फेंका है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें