कैथल। तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पबनावा गांव निवासी सुमन देवी ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 24 मई को शाम डंडवाना मार्ग से वह मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी। डंडवाना में मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल चालक ने नाम काला बताया। जांच अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कठवाड़ निवासी राकेश ने सदर थाना में शिकायत दी कि 22 मई को सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह बाइक से क्योड़क की ओर जा रहा था। ग्योंग के पास कार ने टक्कर मार दी। जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। करोड़ा निवासी हरिकेश ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 26 मई को वह बाइक से पूंडरी मार्ग से जा रहा था। पाई के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जांच अधिकारी रामबीर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद