28केएलटी5,6: गांव मटौर में दुर्घटनाग्रस्त हुई सडक़ पर पड़ी गाड़ी
कलायत। मटौर से कलासर जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार देर सायं एक स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोग घायल हो गए।
हादसे के कारण मटौर-कलासर मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू किया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी था। प्रत्यक्षदर्शी रोहताश ने पुलिस को बताया की हादसा मटौर-कलासर मार्ग पर शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोग घायल हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से कलायत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें कैथल रैफर कर दिया। इएचसी अनूप कुमार ने बताया की दो की स्थिति ज्यादा गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी में चार लोग सवार थे जिनमें से दो लोग मटौर से थे और दो उनके रिश्तेदार थे। संवाद