फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों को उम्रकैद: दो साल पहले की थी युवक की हत्या, कैथल की अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया

Tue, 26 Nov 2024 07:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

हरियाणा के कैथल में दो साल पहले युवक सुल्तान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अदालत ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
कोर्ट ने हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल पुराने युवक की हत्या मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदिता कौशिक की अदालत ने मंगलवार को चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। चारों दोषियों 45-45 हजार रुपये जुर्माने भी लगाया है। जुर्माना न देने की स्थिति में दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि कौल निवासी रामफल की शिकायत के अनुसार उसका अविवाहित छोटा भाई सुल्तान मेहनत मजदूरी का काम करने के लिए 16 मई 2022 को सुबह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं आया। 17 मई को उसके भाई का शव फरल रोड पर कौल गांव के खेतों में मिला था। 

जिला उप न्यायवादी सुखदीप सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच थाना प्रबंधक ढांड इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार की टीम ने करते हुए कौल निवासी आरोपी रोहित, गौरव, राममेहर व विकास को गिरफ्तार किया था। मृतक सुल्तान ने आरोपी राममेहर को गाली-गलौच की थी, जिसकी रंजिश में राममेहर ने अपने साथी विकास, गौरव व रोहित के साथ मिल सुल्तान का अपहरण करके कौल गांव के खेतों में ले जाकर मारपीट कर उसका गला घोंटते हुए मौत के घाट उतार दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान ठोस साक्ष्य जुटाने उपरांत अभियोग को न्यायालय को सौंप दिया गया। इस दौरान उपरोक्त मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदिता कौशिक की अदालत ने अपने 57 पेज के फैसले में दोषी रोहित, गौरव, राममेहर व विकास को उम्र कैद व 45 हजार रुपये जुर्माने का सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें