कैथल। पुलिस ने अलग 2 मामलों में 4 सटोरिये काबू किए है। जिनके कब्जे से 5090 रुपये बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में खुराना रोड कैथल के पास दबिश देकर सट्टा खाईवाली का काम कर रहे आरोपी खुराना रोड़ कैथल निवासी कुलदीप को 2170 रुपये की सट्टा राशि सहित काबू कर लिया। दूसरे मामले में छात्रावास रोड ट्रैक्टर मार्केट के पास दबिश देकर तीन प्लास्टिक के कार्ड से जुआ खिला रहे आरोपी यमुनानगर निवासी अनीस, अनिल व महेंद्र पाल को को काबू कर कब्ज से 2920 रुपये की राशि बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग- अलग थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। संवाद