कैथल। बाइक चोरी के दो मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में आरोपी शीशेवाली मस्जिद कैथल निवासी पारस, अर्जुन नगर कैथल निवासी सुरेश कुमार व रिंकू राम को काबू किया है। अर्जुन नगर कैथल निवासी नवीन कुमार की शिकायत अनुसार 4 मई 2023 को चिल्ड्रन पार्क कैथल के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। इनसे पूछताछ के बाद तीन चोरी की बाइक व सात अन्य चोरी की बाइकों के पार्ट बरामद हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से 10 बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। प्रवक्ता ने बताया दूसरे मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने गांव शेरुखेड़ी निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। सीवन गेट कैथल निवासी सुनील कुमार शिकायत अनुसार 24 जून 2023 को जाट स्कूल कैथल के पास खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई है।