फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के घायल ने दम तोड़ा, चार गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव मस्तगढ़ में 13 जुलाई को झगड़े में घायल ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस कारण पुलिस ने मामले के छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शेष दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना के अनुसार गत 13 जुलाई की रात को गांव मस्तगढ़ निवासी सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पड़ोस में मुखा सिंह व अन्य ने मीट बनाने को लेकर हुई रंजिश के कारण उनके परिवार पर हमला कर दिया। मुखा सिंह ने दिलीप कुमार, मुखा की पत्नी माया देवी, उसके साले रमेश कुमार व छिंदा सिंह तथा यूसुफ के साथ मिलकर उन पर लाठियों व गंडासियों से हमला कर दिया।

हमले में उसके अलावा उसके भाई राममेहर व महेंद्र सिंह को भी चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने राममेहर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उसके अलावा उसे एवं महेंद्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


 इलाज के दौरान राममेहर ने बुधवार रात्रि पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में पहले से दर्ज मारपीट कर घायल करने के मामले को हत्या के मामले में तब्दील करते हुए उक्त सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया।

दो आरोपियों की तलाश जारी : पुलिस
पुलिस चौकी रामथली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मुखा सिंह, उसकी पत्नी माया देवी, उसके साले रमेश कुमार व दिलीप कुमार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष दो अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें