कैथल। पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में शराब तस्करी के चार आरोपियों को काबू कर किया है। आरोपियों के कब्जे से 61 बोतल शराब व 100 लीटर लाहन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त दौरान डायल-112 की टीम को शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने अफगान पट्टी कैथल निवासी सुरेश कुमार के घर पर दबिश देकर आरोपी सुरेश कुमार को काबू किया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे सो प्लास्टिक कैनी से 15 बोतल हथकड़ी शराब व ड्रम से 100 लीटर लाहण बरामद हुआ। दूसरे मामले में अनाज मंडी चौकी पुलिस ने जाखौली अड्डा कैथल स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी सैंसी बस्ती कैथल निवासी ईशमा को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्ज में प्लास्टिक कट्टे से 15 बोतल देसी शराब बरामद हुई। एक अन्य मामले में अनाज मंडी चौकी पुलिस ने जींद रोड़ कैथल पर स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी कांबोज कॉलोनी कैथल निवासी गुरमीत को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में एक कट्टे से 15 बोतल देशी शराब बरामद हुई। चौथे मामले में थाना पुंडरी पुलिस ने भाणा गांव के शिव शक्ति भट्टा के पास स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी गांव भाणा निवासी जोगिंद्र सिंह को काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक गत्ता पेटी से 16 बोतल देशी शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं। संवाद
-