फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार एकड़ की अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Fri, 07 Jul 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजस्व संपदा गांव पट्टी कायस्थ सेठ में चार एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी को जिला नगर योजनाकार विभाग की कार्यालय की टीम ने वीरवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दी। पुलिस बल के साथ इस मौके पर जिला नगर योजनाकार अधिकारी राजकीर्ति बतौर ड्यृटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में आया कि राजस्व संपदा गांव पट्टी कायस्थ सेठ में शहरी क्षेत्र में करीब चार एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है। इसके बाद कार्यालय ने भूस्वामियों और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए थे लेकिन भू-स्वामियों ने न निर्माण रोके और न ही किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया। नतीजे में यह कार्रवाई की गई। इस मौके पर जिला नगर योजनाकार ने आम लोगों को आगाह किया गया कि वह सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनी में प्लाट न खरीदे। सिविल लाइन थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें