फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से चार एकड़ फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। चंदलाना में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से चार एकड़ गेहूं की फसल और 10 एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। चंदलाना निवासी हरचंद सिंह नंबरदार ने बताया कि खेतों से गुजर रहे बिजली के हाईवोल्टेज तारों से दोपहर में अचानक स्पार्किंग हुई। देखते ही देखते चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के लिए गांव में मंदिर और गुरुद्वारे से अपील की गई। ग्रामीण ट्रैक्टर, हैरो व पानी की बाल्टियां लेकर आग बुझाने के लिए निकल पड़े। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी सूचना मिलते ही आग बुझाने पहुंच गई। तेज हवा के कारण ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। हरचंद सिंह ने बताया कि आग से उसकी लगभग दो एकड़ गेहूं की फसल और चार एकड़ फाने, शिव कुमार व सुनील कुमार की एक-एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अन्य किसानों के लगभग छह एकड़ फाने जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि अगर आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया गया होता तो सड़क पार करते ही सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल आग की चपेट में आ जाती। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने सुबह आठ से शाम छह बजे तक बिजली कट के आदेश दिए हैं। फिर दोपहर में बिजली आपूर्ति क्यों की गई। बिजली की चिंगारी से हुए नुकसान का जिम्मेदार कौन है? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें