कैथल। चुहड़माजरा रोड बीडीओ कार्यालय के पास से सेंटरिंग प्लेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिए हैं। इस मामले में थाना ढांड के एचसी नरेंद्र कुमार की टीम ने जांच करते हुए गांधी नगर कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी गुलाब उर्फ जसबीर व गुरप्रीत सिंह, गांव मछरोली जिला कुरुक्षेत्र निवासी हरजिंदर व श्याम कॉलोनी कुरुक्षेत्र निवासी साहिब सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खेड़ी नगर गांव जिला कुरुक्षेत्र निवासी ज्ञानचंद की शिकायत के अनुसार वह चुहड़माजरा रोड बीडीओ ऑफिस के पास करीब तीन महीने से बिल्डिंग निर्माण का कार्य कर रहा हैं। पांच दिसंबर 2024 को उसने पाया कि किसी अज्ञात ने वहां से 30 सेंटरिंग प्लेट चुरा ली गई थी। ढांड थाने में यह केस दर्ज कराया गया था। सभी आरोपी किसी अन्य मामले में जिला कैथल जेल में बंद थे। संवाद