फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जहरीला पदार्थ पिलाने के मामले में किशोर सहित चार आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मारपीट करके युवक को जहरीला पदार्थ पिलाने के मामले में पुलिस ने साढ़े 17 वर्षीय किशोर के अतिरिक्त आरोपी प्योदा निवासी कपिल, दीपक व अंकित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव प्यौदा निवासी सोनू की शिकायत के अनुसार उसके भाई मोनू ने टी प्वाइंट प्योदा कट के पास हाइवे पर चाय की दुकान कर रखी है। छह अगस्त को रात साढ़े आठ बजे वह और उसका भाई संदीप व मोनू दुकान पर थे। उसी समय कपिल, रोहित, काला बाइक पर आए और आवाज मारने लगे। उसके भाई संदीप ने समझाकर भेज दिया। 10 मिनट बाद कपिल, रोहित, काला, गोलू, सुमित, अमित, झंडी व तीन-चार लड़के आए। आरोपियों ने उसके भाई संदीप को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

उसने भाई को अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में संदीप ने बताया कि आरोपियों ने उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाला था। इस बारे में थाना तितरम में मामला दर्ज कराया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार किशोर को बाल सुधार गृह करनाल और शेष तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें