कैथल। गांव फतेहपुर में पुलिस ने ताश से जुआ खेल रहे चार आरोपियों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से जुआ खेल रहे चार आरोपी काबू, 56,500 रुपये बरामद रुपये नकदी व 104 पत्ते ताश बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरसा ब्रांच नहर फतेहपुर के पास एक खेत में बने कमरे में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी पूंडरी निवासी सुखबीर व सूरजभान, कुरुक्षेत्र निवासी राजेश कुमार व पुष्पराज को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 56,500 रुपये 104 पत्ते ताश बरामद हए। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद