फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार आरोपियों ने ठगे 32 लाख रुपये

Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने 32 लाख रुपये ठग लिए। बाद में युवक को छोटे-मोटे देशों में भेज दिया। जब वहां से आगे नहीं भेज सके तो उसे वापस भारत बुलाकर घर में बंधक बना लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव बाकल निवासी अनिल कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसने अपने भतीजे सावन को विदेश भेजने के लिए गांव फूसगढ़ जिला करनाल निवासी सुरेंद्र से बातचीत की। सुरेंद्र, उसकी मां सरोज, पत्नी आशा व उसके भाई अनिल से बातचीत की। आरोपियों ने सावन को अमेरिका भेजने के लिए 32 लाख रुपये मांगे। काम का झांसा देकर आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय में 32 लाख रुपये व लड़के के दस्तावेज ले लिए।
विज्ञापन


फरवरी 2022 में सावन को एक महीने का वीजा लगवाकर कंबोडिया भेज दिया और कहा कि वह सावन को कंबोडिया से आगे अमरीका भेज देंगे। वहां से उसे लाओस और फिर वापस भारत भेज दिया। उन्होंने इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने कहा कि वे लड़के को दोबारा अमेरिका भेज देंगे। मार्च 2023 में उसे अजरबेजान में भेज दिया और कहा कि वह उसे आगे अमेरिका में भेज देंगे, लेकिन उसे वहां से भारत में भेज दिया।
विज्ञापन


जयपुर हवाई अड्डे से आरोपियों ने सावन को घर लाकर लगभग तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसका फोन भी छीन लिया। अपने घरवालों से भी सावन का संपर्क नहीं होने दिया। जब वे आरोपियों के घर पर गए तो पाया कि सावन को वहां पर बंधक बनाया हुआ था। उन्होंने करनाल पुलिस को शिकायत देकर सावन को छुड़वाया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान की धमकी दी।

मामले मंे जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें