कैथल। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को 53 बोतल देसी शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना राजौंद पुलिस ने गांव सेरधा स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी सेरधा निवासी जगन्नाथ को 14 बोतल शराब सहित काबू कर लिया। दूसरे मामले में चौकी पूंडरी पुलिस ने पाई रोड पूंडरी स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी पूंडरी निवासी सुरेंद्र को 13 बोतल शराब सहित काबू किया। तीसरे मामले में चौंकी पूंडरी पुलिस ने ही पाई रोड पूंडरी स्थित एक दुकान पर से आरोपी इंदिरा कॉलोनी पूंडरी निवासी सतीश को 13 बोतल शराब सहित काबू किया। एक अन्य मामले में थाना पूंडरी पुलिस ने गांव भाणा स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी भाणा निवासी बबलू को काबू कर 13 बोतल शराब बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवादचोरी की बाइक सहित दो आरोपी काबू
कैथल। पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की बाइक सहित काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव चंदाना निवासी अभिषेक व मंदीप के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस अंबाला रोड बाईपास नाके कैथल पर वाहनों की जांच कर रही थी। वहां एक बाइक पर आए दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की तो वे युवक बाइक के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। यह बाइक चोरी की पाई गई। धौंस निवासी ज्ञानचंद की यह बाइक छह सितंबर को करनाल रोड के पास से चोरी हो गई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद