कैथल। सरकारी आदेशों की अवहेलना करके धान के अवशेष जलाने के अलग-अलग चार मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों में गांव मस्तगढ़ निवासी गुरमुख, तिल्ला प्लांट चीका निवासी हरफूल, गांव बलबेड़ा निवासी बंता सिंह व सींह निवासी रामकिशन शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृषि अधिकारियों की शिकायत अनुसार उपरोक्त आरोपियों ने पराली जलाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की है।