फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्लैकमेल कर पैसे लेने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक वीडियो के एवज में ब्लैकमेल करके पैसे लेने के मामले में पुलिस ने दो महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना शहर पुलिस के एएसआई बलवान सिंह की टीम ने माता गेट कैथल निवासी आरोपी महिला नीलम, अर्जुन नगर कैथल निवासी नीलम व सिरटा रोड कैथल निवासी अभिषेक व गौरव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर क्षेत्र तहत एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत के अनुसार 12 नवंबर को उसके पास एक महिला की कॉल आई, जिसने कहा कि आप कौन बोल रहे हो। उसके बाद उनकी बात होती रही। महिला ने उसे 15 नवंबर की शाम अर्जुन नगर कैथल उसके घर बुला लिया। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर जबरदस्ती संबंध बनाए तथा 600 रुपये ले लिए। रास्ते में उसके पास फोन आया कि आपने मेरे साथ गलत काम किया है, पैसो दो वरना मैं मुकदमा दर्ज करवाउंगी। उन्होंने छह लाख में बात को निपटाने की बात कही। उसके बात तीन लाख में निपटाने की बात कही। थाना शहर में मामला दर्ज करके पुलिस टीम ने आगामी जांच दौरान नियमानुसार कार्रवाई तहत सभी आरोपियों को मौके पर तीन लाख रुपये लेते हुए काबू कर लिया। सभी आरोपी उक्त प्रकरण में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें