फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेत में बने कमरे में जुआ खेल रहे चार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अनाज मंडी चौकी पुलिस ने रजनी कॉलोनी स्थित खेत में बने कमरे में ताश से जुआ खेल रहे चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपी बलराज नगर निवासी सुनील कुमार, वाल्मीकि बस्ती निवासी अमित कुमार, जाखोली अड्डा निवासी रवि कुमार और देवीगढ़ रोड निवासी विशाल थे। आरोपियों के कब्जे से 11,500 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि अनाज मंडी चौकी पुलिस की टीम वीरवार को चंदाना रोड के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रजनी कॉलोनी में खेत में बने कमरे में चार व्यक्ति ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और चारों को काबू कर लिया। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें