फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल डिपो में जल्द पहुंचेंगी चार एसी बसें

Mon, 09 Jun 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल डिपो में चार एसी बसें जल्द पहुंचने की उम्मीद है। कुछ महीने पहले ही रोडवेज प्रबंधन की ओर से किए गए पत्राचार के बाद मुख्यालय की ओर से इन बसों को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

इन बसों के डिपो में शामिल होने के बाद कैथल के यात्री जयपुर और गुरुग्राम के लिए एसी बस से सफर कर पाएंगे। जानकारी के अनुसार इस समय 186 बसें कैथल रोडवेज के बेड़े में है। कैथल डिपो की ओर से 10 नई एसी बसों की मांग की गई थी। इसके बाद अब कैथल डिपो को चार नई एसी बसें मिल सकती हैं। इन एसी बसों के शामिल होने के बाद बेड़े में 190 बसें हो जाएंगी। यातायात प्रबंधक विरेंद्र स्वामी ने बताया कि कैथल डिपो में चार एसी बसों को शामिल करने की मांग की गई थी। ये बसें डिपो को जल्द मिल सकती है। इसके लिए मुख्यालय को कुछ दिन पहले पत्र भेजा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें