फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार भगोड़े आरोपियों को पकड़ा

Tue, 16 Dec 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने अलग-अलग पांच मामलों में चार भगोड़े आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में आरोपी डेरा हीरा नगर सतराना पंजाब निवासी मंजीत को काबू किया है।
विज्ञापन

आरोपी पर सात दिसंबर 2018 को थाना शहर क्षेत्र से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनने का आरोप है, जिस बारे थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज है। दूसरे मामले में भी आरोपी मंजीत को ही काबू किया है।
सात जनवरी 2019 को आरकेएसडी कॉलेज कैथल के पास एक युवक को फोन छीनने का आरोप है, जिस बारे थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी न्यायालय से जमानत लेने बाद दोनों मामलों में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में दोनों मामलों में 22 जुलाई 2024 तथा 19 मई 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। तीसरे मामले में आरोपी पट्टी अफगान कैथल निवासी कुलदीप को काबू किया गया।
विज्ञापन

आरोपी को 26 जुलाई 2021 को थाना शहर पुलिस द्वारा 144 बोतल देशी शराब सहित काबू किया गया था, थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी न्यायालय में पेश किया था, जमानत लेने बाद आरोपी दोबारा अदालत में हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था।
आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में नौ दिसंबर 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया। चौथे मामले में आरोपी बाउपुर निवासी बलजिंद्र को काबू किया गया। आरोपी पर आठ सितंबर 2018 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को चोटें मारने का आरोप है। थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी न्यायालय से जमानत लेने बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें