फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा आज, तैयारी पूरी

Tue, 28 Jan 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा बुनियाद लेवल-1 की खंड स्तरीय परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी लेवल-2 की जिला स्तरीय परीक्षा की तैयारी में लगे हैं। बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा मंगलवार 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

लेवल-2 की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में 85 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं जहां बुनियाद लेवल-1 के उत्तीर्ण विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा का समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले केंद्र पर उपस्थित होना होगा। देरी से पहुंचने पर अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। संबंधित विद्यालय मुखिया को परीक्षा अधीक्षक बनाया गया है। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम अंकित है। विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

पूछे जाएंगे गणित के प्रश्न : बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में गणित पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम में कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के गणित के प्रश्न रहेंगे। कुल 200 अंक का पेपर रहेंगा, जिसमे 4 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग रहेगी।

1392 ने उत्तीर्ण की थी लेवल-1 परीक्षा : डीएसएस संदीप कुमार ने बताया कि बुनियाद बैच 2025-27 के लिए प्रदेश में 76221 जबकि जिले में 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 24 दिसंबर को लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में अनुष्ठित की गई थी।
विज्ञापन


जिले में बनाए गए केंद्र

केंद्र का नाम
परीक्षार्थी

जीएसएसएस सिवाह 400

जीएमएसएसएसएस जीटी रोड
400

जीएमएसएसएसएस मडलौडा 400

जीएसएसएस तहसील कैंप
250

जीजीएसएसएस मॉडल टाउन
250

जारी एडमिट कार्ड

खंड
लेवल-1
लेवल-2

बापौली 241
241

इसराना
143
143

मडलौडा 238
229

पानीपत
542
525

समालखा 228
222

कुल
1392
1360

बुनियाद लेवल-2 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले से 4849 विद्यार्थियों ने लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा मैं भाग लिया था जिनमें से 1392 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थी मंगलवार को आयोजित होने वाली बुनियाद लेवल-2 प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे।- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें