सीवन। नगर की साईं धाम काॅलोनी स्थित श्री साईं मंदिर का आठवां स्थापना दिवस मनाया। नगर के मुख्य मार्ग पर काॅलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें साईं नाम संकीर्तन और विशाल भंडारा लगाया। नरेश मुंजाल व जोनी चुघ ने बताया कि श्री साईं मंदिर का आठवां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। साईं नाम संकीर्तन में साईं सांवरिया ग्रुप करनाल के दास तरुण ने साईं की महिम का गुणगान किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर लक्की ड्रा भी निकाला। इसमें चार श्रद्धालुओं को निशुल्क शिरडी यात्रा का कूपन दिय। कार्यक्रम में राजन मेहता, हरीश चुटानी, मौजी मेहता, मनोज गिरधर व अन्य ने सहयोग किया। संवाद