राजौंद। पूर्व विधायक सतविंद्र राणा के आवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। नेताओं ने परिजन से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील कुंडू ने आवास पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। संवाद