फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के बेटे की दुर्घटना में मौत

Thu, 12 Dec 2024 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रहे प्रेम सिंह पुनिया के 26 वर्षीय युवा बेटे अनुपम पुनिया की मंगलवार रात को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

हादसे की जानकारी मिलने पर घर पर कोहराम मच गया। पता चला कि अनुपम मंगलवार को चीका में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात को पटियाला जा रहा था कि गांव पंजोला (पंजाब) के पास उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे बनी एक पुलिया से टकराते हुए एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद राहगीरों व पंजाब पुलिस ने अनुपम को घायल अवस्था में पटियाला के अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद चीका के शिवपुरी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अनुपम के देहांत पर क्षेत्र में भारी शौक की लहर और विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनैतिक लोगों ने दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें