कलायत। कलायत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन राकेश कंसल का सोमवार को निधन हो गया। वह वर्तमान में कलायत भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। राकेश कंसल ने सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन के रूप में जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में भूमिका निभाई थी।