फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री महाकाल सेवा समिति का गठन

Fri, 29 Dec 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के समाजसेवियों ने सामाजिक व धार्मिक कार्यों के लिए श्री महाकाल सेवा समिति का गठन किया है। प्रधान वेद प्रकाश गर्ग व नीतीश बंसल ने बताया कि श्री महाकाल सेवा समिति कैथल ने केनरा बैंक के सामने छात्रावास रोड पर बने प्राचीन शिव मंदिर पहली महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया।

गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत जंगम जोगियों के संकीर्तन से हुई। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी रामकुमार बंसल जी बेटे नीतीश रहे। विशेष रूप से नरेश सैनी, रोहित बंसल, पार्षद प्रतिनिधि रजत थरेजा, पार्षद प्रतिनिधि धर्म, रोशन सैनी, मनोज सिंगला को सरोपा भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ग ने बताया कि नौ जनवरी को सुबह 5:30 बजे लाला लाजपत राय कॉम्प्लेक्स से पहली निशुल्क बस यात्रा श्री खट्वांगेश्वर महादेव मंदिर मटौर कलायत के लिए रवाना होगी। सचिव हिमांशु गोयल ने बताया कि आजीवन शुल्क 1100 रुपये है। अभी तक 40 के करीब सदस्य नए बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें