कैथल। अपराध पर रोकथाम को लेकर एसपी राजेश कालिया ने जिले के गणमान्य लोगों से बैठक की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार जिले में पुलिस-पब्लिक समन्वय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें गांवों व कस्बों से लोगों को जोड़कर एक कमेटी बनाई गई है। इस बैठक का मकसद पुलिस व आमजन के बीच सहयोग बढ़ाकर अपराध मुक्त समाज की स्थापना करना है। बैठक में आए गणमान्य व्यक्तियों ने अपने-अपने एरिया की समस्याओं के बारे में बताया। एसपी ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को समाधान के आदेश दिए। संवाद