फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भगवान जगन्नाथ को क्रेन से अर्पण किए जाएंगे भोग

Sat, 13 Jul 2024 07:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से शनिवार को भगवान जगन्ननाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसका आकर्षण क्रेन से अर्पण किए जाने वाला भोग होगा।

यात्रा के संबंध में समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को दोपहर के समय पिहोवा चौक स्थित एक होटल में बैठक की। इसमें प्रधान दीपक अग्रवाल ने 17वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों के विषय में बताया। बताया कि शनिवार को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलदेव और बहन सुभद्रा महारानी के साथ कैथल शहरवासियों को रथ पर विराजमान हो कर दर्शन देंगें।

कैथल शहर के भक्तों में यात्रा का बहुत उत्साह है। कैथल के भक्त बहुत ही भाव से भगवान के रथ के रस्से को खींचते हैं। ब्रह्मांड पुराण के अनुसार जो कोई भक्त भगवान जगन्नाथ जी के रथ पर दर्शन करता है, उनके रथ के रस्से को खींचता है और उनके रथ के आगे संकीर्तन में नृत्य करता है तो उसके जन्मों-जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और वह भक्त अंतिम समय में वैकुंठ का अधिकारी बन जाता है।
विज्ञापन


इस रथ यात्रा में संपूर्ण शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह जगह पर भक्तों के द्वारा प्रसाद वितरण किया जायेगा। भगवान को अलग अलग आठ स्थानों पर क्रेन से भोग अर्पण किए जाएंगे। रथ यात्रा की अगुवाई महावीर जी करेंगे। इस बार रथ यात्रा में शहरवासियों के लिए बहुत कुछ विशेष रहेगा। समिति के सभी सदस्यों ने कैथल शहरवासियों को यात्रा में आने का निमंत्रण देते हुए सभी को सावधानी पूर्वक दर्शन करने के लिए भी विनती की।

रथ यात्रा अंबाला रोड पर श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर, ढांड रोड, सेक्टर 19, मार्केट 19, मध्य मार्ग, ऋषि नगर, करनाल रोड, पिहोवा चौक, कमेटी चौक से होते हुए गीता भवन मंदिर में विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगी। यात्रा में के कीर्तन की शोभा को बढ़ाने के लिए दिल्ली से इस्कॉन कुछ वैष्णव सन्यासी भक्त आ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर की स्वच्छता का ध्यान रखते हुए यात्रा के पीछे सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। यात्रा में सांसद नवीन जिंदल, विधायक लीला राम, सुरेश गर्ग नौच मुख्य अतिथि रहेंगे। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य दीपक अग्रवाल, राज गुलाटी, आशीष गर्ग, राम निवास, संजय वाही, अमित गर्ग, भारत मदान, श्याम लाल वर्मा, नीरज गर्ग, रमेश कुमार, बलविंदर, संजीव धीमान, सुमित ओबराय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें