फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सिक्योरिटी योजना : पात्र ज्यादा हैं, राशन कम भेज रही सरकार

Tue, 13 May 2014 11:53 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा लागू किया गया फूड सिक्योरिटी एक्ट अब सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। इस एक्ट के तहत हरियाणा में पाए गए पात्रों की संख्या केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित संख्या से ज्यादा होने के कारण प्रति व्यक्ति गेहूं को पांच किलो देना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र द्वारा स्वीकृत प्रदेश की 49.89 प्रतिशत की जनसंख्या से लगभग 30 लाख लोग ज्यादा योजना के दायरे में आ गए हैं और केंद्र से इन 30 लाख से ज्यादा लोगों के लिए गेहूं नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी इस माथापच्ची में लगे हुए हैं कि बढ़े हुए लोगों का राशन कहां से पूरा किया जाए।

कैथल में तीन हजार क्विंटल गेहूं कम
इस योजना के तहत कैथल जिले में लगभग पांच लाख 77 हजार 212  लोग आते हैं। जिन्हें हर महीने पांच किलो के हिसाब से राशन मिलना चाहिए। पात्रों के हिसाब से कैथल जिले को इस बार 28 हजार 510 क्विंटल गेहूं मिलना चाहिए था, लेकिन करीब 25 हजार 710 क्विंटल ही डिपोधारकों को सरकार की ओर से भेजा गया है। इसके हिसाब से पात्रों को पूरा राशन देने के लिए लगभग करीब तीन हजार क्विंटल गेहूं और मिलना चाहिए था।
विज्ञापन



प्रदेश में तीस लाख लोग ज्यादा योजना में
विभागीय सूत्रों के अनुसार योजना के अनुसार प्रदेश की करीब 49.89 प्रतिशत आबादी लगभग एक करोड़ 26 लाख लोगों को 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह के हिसाब से गेहूं दिया जाना था। योजना में पात्र लोगों की पहचान के लिए सरकार ने आर्थिक जनगणना 2011 का सहारा लिया था।

जिसके लिए सरकार ने कई बार जांच करवाई, साथ में पटवारी से भी वेरिफिकेशन करवाई गई। लेकिन पात्र लोगों की संख्या है कि कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसके तहत अब ओर भी नए आवेदन आ रहे हैं। जिस कारण सरकार को सभी के लिए राशन मुहैया करवाना मुश्किल हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त आबादी के लिए गेहूं अलॉट किए जाने से इंकार किया जा चुका है।

विभाग ने अपनाई पहले आओ-पहले पाओ की नीति
विभाग के अनुसार, इस बार ज्यादा गेहूं कम नहीं आया है। लेकिन डिपो धारकों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर गेहूं वितरण के लिए कहा गया है। विभाग द्वारा कम हो रहे गेहूं को पूरा करने के लिए विचार-विमर्श किया जा रहा है। ऐसे में विभाग के लिए सभी पात्र लोगों को गेहूं देना संभव नहीं है। जिसका खामियाजा डिपो धारकों एवं वंचित रह गए लोगों को भुगतना पड़ेगा। यदि सभी को यह गेहूं वितरित कर दिया गया तो पांच किलो के बजाये यह साढ़े चार किलो प्रति यूनिट चला जाता है।

डिपो धारक कहां से पूरा करें गेहूं : सोमप्रकाश
डिपो धारक एसोसिएशन के प्रधान सोमप्रकाश का कहना है कि पांच किलो प्रति यूनिट गेहूं उन्हें देना होता है। लेकिन यदि सभी लोगों की संख्या का हिसाब लगाया जाए तो उन्हें प्रति यूनिट तीन किलो 700 ग्राम गेहूं मिल रहा है। जिसमें बीपीएल परिवारों को पूरा पांच किलो देना है। शेष बचा गेहूं जो व्यक्ति पहले आता है, उसे दे देते हैं। अब जो लोग बच जाते हैं, वे डिपोधारकों को बेईमान बताते हैं। ऐसे में जब गेहूं ही पूरा नहीं आएगा तो वे कहां से सभी को गेहूं दे सकेंगे। विभाग से उनकी मांग है कि उन्हें हर माह पूरा गेहूं अलॉट किया जाए, ताकि सभी को यह वितरित किया जा सके।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें