फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक छाए कोहरे से फूली परीक्षार्थियों की सांसें

Sun, 11 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
घने कोहरे में रेंगते रहे वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 रविवार की सुबह छह बजे अचानक छाए कोहरे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के चलते सुबह बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में परीक्षार्थी पहुंच गए थे। लेकिन अचानक छाए कोहरे के कारण उनकी सांसें फूल गई। मुश्किल से परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुुंचे। वहीं रात के समय युवक गांव बाकल के निकट मोटरसाइकिल सहित सूखी नहर में जा गिरा। जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार शाम के समय कोहरा ना के बराबर था। इसके बाद सुबह छह बजे तक भी कोहरा नहीं था। मौसम साफ होने के चलते रविवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के लिए भारी संख्या में परीक्षार्थी पहुंच गए। इसी बीच सुबह छह बजे के बाद अचानक कोहरे की चादर आसमान में फैल गई। जिस कारण रोडवेज की बसों के अलावा ट्रेन भी अपने गंतव्य पर देरी से पहुंची। कैथल से परीक्षार्थियों के फतेहाबाद, हिसार, भिवानी सहित कई जिलों में परीक्षा केंद्र थे। वहीं कैथल में दूसरे जिलों से आए परीक्षार्थियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

झज्जर से कैथल में परीक्षा देने के लिए आए नरेश कुमार, महेंद्रगढ़ से योगेश कुमार ने बताया कि वे सुबह चार बजे घर से चले थे। वहां कोहरा नहीं था। रास्ते में ही कोहरा छा जाने के कारण तीन घंटे तक पहुंचने वाले रास्ते से चार घंटों से भी ज्यादा समय लगा। जिस कारण उन्हें डर था कि कहीं उनकी परीक्षा ना छूट जाए।
विज्ञापन

वहीं फतेहाबाद जा रही जोतकौर ने कहा कि सुबह वे पांच बजे बस अड्डे पर पहुंच गए थे। तब तक धुंध नहीं थी। वहां पता चला कि बस सुबह 6 बजे आएगी। एक घंटे बाद बस आई, लेकिन तभी कोहरा छाना शुरू हो गया। फतेहाबाद तक यह काफी घना हो गया। जिस कारण बस को कम गति से चलाना पड़ा। गनीमत ये रही कि वे समय पर परीक्षा केंद्र में पहुंच गए।

दूसरी ओर कोहरे के कारण मौसम में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। न्यूनतम तापमान शनिवार की बजाए एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यह 8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे का बाजारों में भी असर देखने को मिला। सुबह करीब साढ़े दस बजे तक कोहरा छंट सका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

रात के समय बाकल नहर मे बाइक समेत गिरा युवक, मौत
शनिवार देर रात गांव बाकल के पास सूखी नहर में मोटर साइकिल समेत गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी सूचना रविवार सुबह एक राहगीर ने पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मोटर साइकिल व मृतक को नहर से निकाल कर शव का पोस्टमार्टम करवा और परिवारजनों को सौंप दिया। मृतक बलिंद्र (23) पुत्र सूरजभान जांगडा शनिवार देर रात अपनी मोटर साइकिल पर बाकल से करोड़ा की तरफ जा रहा था। थोड़ी दूर चलने के बाद धुंध में दिखाई न देने के कारण वह नहर में जा गिरा।

सारी रात वह मोटर साइकिल के साथ सूखी नहर में पड़ा रहा। सेरधा निवासी सुभाष ने बताया कि मटौर निवासी उसका भांजा विरेंद्र उसके पास आया हुआ था। शनिवार शाम को वह उसके पास से बाइक लेकर चला गया और वापस नहीं लौटा। सुबह के समय हादसे की सूचना मिली। पूंडरी थाने से एएसआई महिपाल ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जहां पर शव मिला वहां सड़क पर मोड़ है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है कोहरा
मौसम वैज्ञानिक डा. चंद्रशेखर डागर ने कहा कि गेहूं की फसल के लिए कोहरा काफी लाभदायक है। इससे फसल में फुटाव बढ़ेगा और उत्पादन अच्छा रहता है। अगले कुछ दिनों तक सुबह शाम कोहरा छाया रह सकता है। जिले में काफी सारे एरिया में गेहूं की बीजाई की गई है। जिसमें इस मौसम का असर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें