फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संभल-संभल कर चलना परेशान कर रहा कोहरा

Fri, 20 Dec 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/राजौंद। कोहरे ने वीरवार सुबह लोगों को खूब परेशान किया। दृश्यता बहुत कम थी। लोगों को संभल-संभल कर चलना पड़ा। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सड़क पर वाहन भी रेंग रेंग कर चल रहे थे। दिन में वाहन चालकों को वाहनों की लाइटें जला कर चलना पड़ रहा था।

कोहरे के कारण ठंड भी अधिक रही। दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते होते एक बार फिर से ठंड ने क्षेत्र को अपनी चादर में ले लिया और ठंड बहुत बढ़ गई। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिला। सुबह के समय बाजार सुनसान रहे और दोपहर होते होते इक्का दुक्का ग्राहक ही दुकानों पर पहुंचे। शाम को भी जल्दी ही बाजार सुनसान हो गए। हवा चलने के कारण ठंड की अधिकता रही। किसान सुरेन्द्र सरदाना, जरनैल सिंह धंजु, भीषू चौधरी, राजेश रहेजा, नरेंद्र सैनी व अन्य ने बताया कि गहरी धुंध और ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभदायक हो सकती है। इस मौसम में नमी बढ़ने से फसल को फायदा मिलता है। क्योंकि इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है। ठंड और कोहरा गेहूं के विकास में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि धुंध के कारण सिंचाई की जरूरत कम हो जाती है, जिससे पानी की बचत होती है। इसके अलावा, इस मौसम में फसल पर कीटों का असर भी कम होता है। धुंध का यह मौसम गेहूं की उत्पादकता बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें