फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धुंध का कहर जारी, ट्रक चालक बोले- परेशानी होती है पर सड़कों पर चलना मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। धुंध का कहर पिछले कई दिनों से जारी है। रोजाना किसी न किसी स्थान पर हादसे हो रहे हैं। ऐसे मौसम में जहां दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, वहीं भारी वाहन चालकों ने वाहनों को मार्गों पर ले जाना अपनी मजबूरी बताया है। ट्रक चालकों का कहना है कि धुंध में वाहन चलाते समय उनको समस्याएं तो आती हैं, लेकिन कई बार समय सीमा निर्धारित होने के कारण न चाहते हुए भी सड़कों पर चलना पड़ता है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन कैथल के सचिव हैप्पी ने बताया कि रेल में जाने वाले सामान को लेकर समय सीमा पहले ही निर्धारित होती है। इसमें सामान को न चाहते हुए भी धुंध में ले जाना पड़ता है। खाद, एफसीआई का माल और बारदाना के रैक सभी समय अनुसार पहुंचाने होते हैं।

ट्रक चालक मुकेश ने कहा कि धुंध में वाहन चलाते समय दिन की बजाय रात को ज्यादा दिक्कत आती है। भारी वाहन होने के कारण रात को ही कई चलना मजबूरी है। लंबे रूटों पर चलते समय विशेष ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं कोई घटना न हो जाए।
विज्ञापन


ट्रक चालक काका ने कहा कि बहुत से ट्रक चालकों को मालिकों का सामान समय पर पहुंचाना होता है। उसमें भी धुंध के चलते चालक को बहुत परेशानी आती है। जैसे कच्चा माल, फल और सब्जियां ले जाना समय न चाहते हुए भी सफर करना मजबूरी है।

चालक दलशेर ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या दिसंबर और जनवरी में होती है, लेकिन इस बार नवंबर में ही धुंध हो गई है। ऐसे में अभी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें