फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोहरे और धुंध ने बढ़ाई परेशानी, दृश्यता 40 मीटर तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में शनिवार को चौथे दिन भी सुबह के समय दृश्यता महज 40 मीटर रही। कोहरे और धुंध के कारण ठंड बढ़ने लगी है। इससे सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और कई स्थानों पर ये धुंध हादसों का सबब बन रही है। हालांकि इस मौसम में सब्जियों और गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। ठंड बढऩे के बाद अब गर्म पेय पदार्थों की मांग भी बढऩे लगी है। मौसम में बदलाव होने के चलते शुक्रवार शाम के समय से ही धुंध पडऩा शुरू हो गई थी, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। करीब 11 बजे तक धुंध छटी और धूप खिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन से अधिकतम तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री पर ही रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस मौसम में सब्जियों और गेहूं की फसल को खूब फायदा मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि अब सुबह और शाम के समय ऐसे ही धुंध का मौसम रहेगा। इससे अभी फसलों को न अधिक नुकसान है और न ही अधिक फायदा। वर्मा ने बताया कि इस समय जिन खेतों में गेहूं की बिजाई की जा रही है। उन खेतों में किसान कृषि वैज्ञानिक की सलाह के अनुसार ही सिंचाई करें। ऐसा करने से उनकी फसल को नुकसान नहीं होगा।

सुबह और शाम के समय जारी है ठंड का प्रकोप
बता दें कि मौसम में बदलाव होने के बाद सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। सुबह और शाम के समय घनी धुंध और साथ में ही धुंध छाने से अधिक ठंड हो रही है। ठंड के कारण अब जिला नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार सहित खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसकी ओपीडी में करीब 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें