फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोहरे से रेल सेवा प्रभावित आधा घंटा देरी से पहुंचीं ट्रेनें

Tue, 03 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। सुबह के समय कोहरे की अधिकता के चलते दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। परिणामस्वरूप निर्धारित समय से लगभग आधा घंटा देर से स्टेशन पर ट्रेनें पहुंचीं।

स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 1941 दौलतपुर चौक एक्सप्रेस, जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली चंडीगढ़ एसएफ एक्सप्रेस, दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14024, और दिल्ली डेमू एक्सप्रेस ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से पहुंचीं। उधर, ठंड और कोहरे के बीच प्लेटफार्म पर यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक कठिनाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे में दृश्यता कम होने पर ट्रेनों की गति नियंत्रित करना आवश्यक हो जाता है और लोको पायलटों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाते हैं। सिग्नल व्यवस्था पर भी अतिरिक्त निगरानी रखी गई। जैसे ही मौसम साफ हुआ, ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर अनाउंसमेंट के माध्यम से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी दी जाती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें