फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोजगारपरक शिक्षा पर फोकस, आरकेएसडी कॉलेज ने शुरू किए दो नए एआई कोर्स

विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज के बाहर का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज ने नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित दो नए कोर्स शुरू किए हैं। इनमें बीसीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बीसीए इन डाटा एनालिटिक्स शामिल हैं। इन दोनों कोर्स के लिए विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। 7 मई से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के तहत अब तक 73 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यहां दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यार्थियों को फॉर्म भरने से लेकर विषय चयन, दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग तक की सुविधा दी जा रही है जिससे किसी भी विद्यार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


कॉलेज की सुविधाएं
कॉलेज परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई गई हैं। इन लैब में हाई-स्पीड इंटरनेट, नवीनतम सॉफ्टवेयर और आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की गई है। इससे विद्यार्थी व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। एआई और डाटा आधारित कोर्सों के लिए भी विशेष तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा कॉलेज की लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का एक बेहतर केंद्र मानी जाती है। यहां विभिन्न विषयों से संबंधित हजारों पुस्तकें, संदर्भ सामग्री, शोध पत्र, पत्र-पत्रिकाएं और डिजिटल संसाधन उपलब्ध हैं। लाइब्रेरी का शांत और अनुशासित वातावरण विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करता है।
1994 में हुआ था निर्माण
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि कालेज की शुरुआत 1994 में हुई थी। वर्तमान समय तकनीक और नवाचार का है। इसको ध्यान में रखते हुए कॉलेज ने बीसीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बीसीए इन डाटा एनालिटिक्स जैसे रोजगारपरक कोर्स शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में एआई और डाटा आधारित क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। कॉलेज का प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं बल्कि ऐसा ज्ञान और कौशल भी दिया जाए। इससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और हर स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसमें कितनी सीटें
बीए
560 सीटें
बीए सांध्यकालीन
380 सीटें
बीकॉम (एफडी)
240 सीटें
बीकॉम (सेल्फ फाइनेंस)
220 सीटें
बीएससी नॉन मेडिकल
260 सीटें
बीएससी मेडिकल
80 सीटें
बीबीए (सेल्फ फाइनेंस)
70 सीटें
बीसीए (सेल्फ फाइनेंस)
70 सीटें
बीवोक (सेल्फ फाइनेंस)
30 सीटें
बीकॉम ऑनर्स
60 सीटें
बीकॉम टैक्स
60 सीटें
बीकॉम इंश्योरेंस
60 सीटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें