संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने पार्क रोड स्थित हरियाणा शहीद स्मारक पर भारतीय वायु सेना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भारतीय वायु सेना के सर्वोच्च बलिदानी स्क्वाड्रन लीडर महेश चंद्र गुलाटी के भाई धर्मपाल गुलाटी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस मौके पर शहीद स्क्वाड्रन लीडर महेश चंद्र गुलाटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बलिदानी के स्मारक पर फूल माला व पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि आठ अक्तूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया। कार्यक्रम में प्राचार्य रविंद्र कुमार शर्मा, सार्जेंट धर्मवीर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
वहीं, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व सैनिक एलडी महिपाल 72 आर्म्ड रेजीमेंट के देहांत के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए चंदाना में पहुंचे। एसोसिएशन के सदस्यों ने पूर्व सैनिक साथी के घर से पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर श्मशान घाट में ले जाकर पुष्प चक्कर, फूल मालाओं से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके साथ ही उनके परिवार की याद के लिए तिरंगा उनके सुपुत्र नरेश
कुमार को एसोसिएशन की तरफ से भेंट किया गया।