फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेलवे गेट पर चलती स्कॉर्पियो से निकलने लगीं लपटें

Tue, 26 Nov 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के रेलवे गेट पर रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक चलती स्कॉर्पियो में आग लगने से वह जल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वह लपटों से घिरी दिखने लगी थी। हालांकि गनीमत यह रही कि इस गाड़ी का चालक आग लगने के बाद गाड़ी से कूद गया और वह बाल-बाल बच गया।

स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक बलविंद्र ने बताया कि उसकी गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग आग लगी है। बताया कि उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी 2017 मॉडल की है और इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये की है। वह रविवार को एक शादी समारोह से अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो में रेलवे गेट से होते हुए चंदाना गेट की तरफ जा रहा था, तभी अचानक उसे एसी वाले बलोर से धुंआ निकालने लगा, जिस पर उसे गाड़ी में आग लगने का अंदेशा हुआ और वह तुंरत कूद गया। कुछ ही देर बाद धुआं आग में बदल गया और पूरी गाड़ी से लपटें निकलने लगी। उसने बताया कि इसके बाद उसने दमकल विभाग में फोन किया, लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ी आई तब तक पूरी गाड़ी जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक चालक घायल
कैथल। कैथल-चीका मार्ग पर गांव प्रेमपुरा के निकट कार की चपेट में आने से एक बाइक चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रसूलपुर के जगदीश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 22 नवंबर की रात को जब वह प्रेमपुरा से गुजर रहा था तो एक अज्ञात टाटा गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया व उसकी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें